सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

क्या मरियम परमेश्वर की माता है?

मरियम परमेश्वर की माँ नहीं है  रोमन कैथोलिक और रूढ़िवादी ईसाई अक्सर मरियम को "परमेश्वर की माँ" के रूप में संदर्भित करते हैं, जिसका प्रोटेस्टेंट ईसाई  विरोध करते हैं। कैथोलिक चर्च के दावे को ध्यान में रखते हुए नाम को भी ठोकर लग सकती है। क्यों? क्योंकि उनके लिए "परमेश्वर की माँ" का अर्थ है कि ईश्वर की उत्पत्ति किसी तरह मरियम से हुई है। लेकिन सारी सृष्टि के बनाने वाले  की मां कैसे हो सकती है?  कैथोलिक लोगो अनुसार, यह शब्द मरियम को ऊंचा करने के लिए नहीं है, बल्कि उसे वह सम्मान और सम्मान देने के लिए है जो कि उसे गर्भ धारण करने और यीशु को जन्म देने के लिए चुना गया है।  यद्यपि मरियम यीशु की माँ है, लेकिन  वह परमेश्वर की माँ नहीं हो सकती। ऐसा इसलिए है क्योंकि स्वर्ग और पृथ्वी पर सभी चीजों के निर्माता होने के नाते परमेश्वर की कोई मां नहीं थी और ना उसको माता की कोई आवश्यकता नहीं है।  "परमेश्वर की माँ" शब्द की उत्पत्ति प्राचीन कलीसिया  में इस शब्द का क्या अर्थ था? आज इसका दुरुपयोग कैसे हो रहा है? जो कोई भी प्राचीन चर्च के लेखन को पढ़ता है वह जानत...

बाइबिल को संदर्भ के साथ केसे अध्ययन करे ?


सभी को जय मसीह की
 
दोस्तों बाइबल को पढ़ने का सबसे सही तरीका है उसके संदर्भ को सही तरीके से जानकर पढ़ा जाए और बाइबल अध्ययन करते समय हमें दो बातों का विशेष ध्यान रखना है कि पूरा पवित्र शास्त्र दो ढांचे में लिखा गया है 
पहला है यहूदी लोगो के लिए और दूसरा अन्य जातियों के लिए।

हमें पवित्र शास्त्र का अध्ययन करते समय निम्नलिखित बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए

1. किसने कहा :-
(A) - परमेश्वर ने कहा है
(B) - शैतान ने कहा है
(C) - विश्वासी लोगो ने कहा है
(D) - अविश्वासी लोगो ने कहा 
(E) - स्वर्ग दुतो ने कहा है

2. किसको लिखा या कहा है :-
(A) - उस समय के लोगो को 
(B) - आज के समय के लोगो 
(C) - भविष्य में होने वाली बातो के समय के लोगो को

3. क्यों कहा या लिखा हुआ है :-
(A) - वचन का प्रचार करने के लिए
(B) - सही को सही बताने के लिए
(C) - गलत को गलत बताने के लिए

4. कैसे लिखा हुआ है :-
(A) - कहानी की तरह
(B) - कविता की तरह
(C) - घटना की तरह
(D) - व्यंग्य की तरह
(E) - आज्ञा की तरह 
(F) - उदाहरण की तरह

5. क्या ये सभी वचन आज हम सब पर लागू होते है।

मुझे उम्मीद है आपको इन बिंदुओं के आधार पर बाइबल अध्ययन में सहायता मिलेगी

परमेश्वर आपको बहुत आशीष दे
धन्यवाद

टिप्पणियाँ