मरियम परमेश्वर की माँ नहीं है रोमन कैथोलिक और रूढ़िवादी ईसाई अक्सर मरियम को "परमेश्वर की माँ" के रूप में संदर्भित करते हैं, जिसका प्रोटेस्टेंट ईसाई विरोध करते हैं। कैथोलिक चर्च के दावे को ध्यान में रखते हुए नाम को भी ठोकर लग सकती है। क्यों? क्योंकि उनके लिए "परमेश्वर की माँ" का अर्थ है कि ईश्वर की उत्पत्ति किसी तरह मरियम से हुई है। लेकिन सारी सृष्टि के बनाने वाले की मां कैसे हो सकती है? कैथोलिक लोगो अनुसार, यह शब्द मरियम को ऊंचा करने के लिए नहीं है, बल्कि उसे वह सम्मान और सम्मान देने के लिए है जो कि उसे गर्भ धारण करने और यीशु को जन्म देने के लिए चुना गया है। यद्यपि मरियम यीशु की माँ है, लेकिन वह परमेश्वर की माँ नहीं हो सकती। ऐसा इसलिए है क्योंकि स्वर्ग और पृथ्वी पर सभी चीजों के निर्माता होने के नाते परमेश्वर की कोई मां नहीं थी और ना उसको माता की कोई आवश्यकता नहीं है। "परमेश्वर की माँ" शब्द की उत्पत्ति प्राचीन कलीसिया में इस शब्द का क्या अर्थ था? आज इसका दुरुपयोग कैसे हो रहा है? जो कोई भी प्राचीन चर्च के लेखन को पढ़ता है वह जानत...
मेरे भाइयों हम से कुछ लोग कहते हैं कि बाइबिल में कहां लिखा है कि यीशु ही परमेश्वर है
तो आइए हम इस आर्टिकल में बाइबिल से ही सिद्ध करते हैं कि यीशु मसीह ही यहोवा परमेश्वर है।
कुछ बिंदुओं पर सिद्ध करेंगे कि पुराने नियम का यहोवा परमेश्वर और नए नियम का यीशु मसीह दोनों एक ही है
1
यहोवा परमेश्वर न्यायकर्ता है।
इस प्रकार का काम करना तुझ से दूर रहे कि दुष्ट के संग धर्मी को भी मार डाले, और धर्मी और दुष्ट दोनों की एक ही दशा हो। यह तुझ से दूर रहे। क्या सारी पृथ्वी का न्यायी न्याय न करे?” उत्पत्ति 18:25
जाति जाति के लोग उभरकर चढ़ जाएँ और यहोशापात की तराई में जाएँ, क्योंकि वहाँ मैं चारों ओर की सारी जातियों का न्याय करने को बैठूँगा। योएल 3:12
यीशु मसीह न्यायकर्ता है
क्योंकि अवश्य है कि हम सब का हाल मसीह के न्याय आसन के सामने खुल जाए, कि हर एक व्यक्ति अपने अपने भले बुरे कामों का बदला जो उसने देह के द्वारा किए हों पाए। 2 कुरिन्थियों 5:10
परमेश्वर और मसीह यीशु को गवाह करके, जो जीवतों और मरे हुओं का न्याय करेगा, और उसके प्रगट होने और राज्य की सुधि दिलाकर मैं तुझे आदेश देता हूँ 2 तीमुथियुस 4:1
2
यहोवा परमेश्वर प्रकाश (ज्योति) है।
यहोवा परमेश्वर मेरी ज्योति और मेरा उद्धार है; मैं किस से डरूँ? यहोवा मेरे जीवन का दृढ़ गढ़ ठहरा है, मैं किस का भय खाऊँ?
भजन संहिता 27:1
हे मेरी बैरिन, मुझ पर आनन्द मत कर; क्योंकि ज्योंही मैं गिरूँगा त्योंही उठूँगा; और ज्योंही मैं अन्धकार में पड़ूँगा त्योंही यहोवा मेरे लिये ज्योति का काम देगा। मीका 7:8
यीशु मसीह संसार की ज्योति है
वह अन्य जातियों को प्रकाश देने के लिये ज्योति, और तेरे निज लोग इस्राएल की महिमा हो।” लूका 2:32
यीशु ने फिर लोगों से कहा, “जगत की ज्योति मैं हूँ; जो मेरे पीछे हो लेगा वह अन्धकार में न चलेगा, परन्तु जीवन की ज्योति पाएगा।” यूहन्ना 8:12
3
यहोवा परमेश्वर सृष्टिकर्ता है।
आदि में परमेश्वर ने आकाश और पृथ्वी की सृष्टि की।
उत्पत्ति 1:1
क्या तुम नहीं जानते? क्या तुमने नहीं सुना? यहोवा जो सनातन परमेश्वर और पृथ्वी भर का सिरजनहार है, वह न थकता, न श्रमित होता है, उसकी बुद्धि अगम है। यशायाह 40:28
यीशु मसीह सृष्टिकर्ता है
सब कुछ उसी के द्वारा उत्पन्न हुआ, और जो कुछ उत्पन्न हुआ है उसमें से कोई भी वस्तु उसके बिना उत्पन्न नहीं हुई।
यूहन्ना 1:3
वह तो अदृश्य परमेश्वर का प्रतिरूप और सारी सृष्टि में पहिलौठा है। क्योंकि उसी में सारी वस्तुओं की सृष्टि हुई, स्वर्ग की हों अथवा पृथ्वी की, देखी या अनदेखी, क्या सिंहासन, क्या प्रभुताएँ, क्या प्रधानताएँ, क्या अधिकार, सारी वस्तुएँ उसी के द्वारा और उसी के लिये सृजी गई हैं।
कुलुस्सियों 1:15-16
4
यहोवा प्रभुओ का प्रभु है।
क्योंकि तुम्हारा परमेश्वर यहोवा वही ईश्वरों का परमेश्वर और प्रभुओं का प्रभु है, वह महान् पराक्रमी और भय योग्य ईश्वर है, जो किसी का पक्ष नहीं करता और न घूस लेता है व्यवस्थाविवरण 10:17
यहोवा का धन्यवाद करो, क्योंकि वह भला है, और उसकी करुणा सदा की है। जो ईश्वरों का परमेश्वर है, उसका धन्यवाद करो, उसकी करुणा सदा की है। जो प्रभुओं का प्रभु है, उसका धन्यवाद करो, उसकी करुणा सदा की है।
भजन संहिता 136:1-3
यीशु मसीह प्रभूओ का प्रभु है।
जिसे वह ठीक समय पर दिखाएगा, जो परमधन्य और एकमात्र अधिपति और राजाओं का राजा और प्रभुओं का प्रभु है,
1 तीमुथियुस 6:15
उसके वस्त्र और जाँघ पर यह नाम लिखा है : “राजाओं का राजा और प्रभुओं का प्रभु।”
प्रकाशितवाक्य 19:16
5
यहोवा परमेश्वर हैं।
“हे पृथ्वी के दूर दूर के देश के रहनेवालो, तुम मेरी ओर फिरो और उद्धार पाओ! क्योंकि मैं ही परमेश्वर हूँ और दूसरा कोई और नहीं है।
यशायाह 45:22
तू हज़ारों पर करुणा करता रहता परन्तु पूर्वजों के अधर्म का बदला उनके बाद उनके वंश के लोगों को भी देता है, हे महान् और पराक्रमी परमेश्वर, जिसका नाम सेनाओं का यहोवा है,
यिर्मयाह 32:18
यीशु मसीह परमेश्वर है
कि जो स्वर्ग में और पृथ्वी पर और पृथ्वी के नीचे हैं, वे सब यीशु के नाम पर घुटना टेकें;
फिलिप्पियों 2:10
हम यह भी जानते हैं कि परमेश्वर का पुत्र आ गया है और उसने हमें समझ दी है कि हम उस सच्चे को पहचानें; और हम उसमें जो सत्य है, अर्थात् उसके पुत्र यीशु मसीह में रहते हैं। सच्चा परमेश्वर और अनन्त जीवन यही है।
1 यूहन्ना 5:20
6
यहोवा परमेश्वर ने कहा - "मै हूं"
मूसा ने परमेश्वर से कहा, “जब मैं इस्राएलियों के पास जाकर उनसे कहूँ, ‘तुम्हारे पितरों के परमेश्वर ने मुझे तुम्हारे पास भेजा है,’ तब यदि वे मुझ से पूछें, ‘उसका क्या नाम है?’ तब मैं उनको क्या बताऊँ?” परमेश्वर ने मूसा से कहा, “मैं जो हूँ सो हूँ।” फिर उसने कहा, “तू इस्राएलियों से यह कहना, ‘जिसका नाम मैं हूँ है उसी ने मुझे तुम्हारे पास भेजा है’।”
निर्गमन 3:13-14
“इसलिये अब तुम देख लो कि मैं ही वह हूँ, और मेरे संग कोई देवता नहीं; मैं ही मार डालता, और मैं जिलाता भी हूँ; मैं ही घायल करता, और मैं ही चंगा भी करता हूँ; और मेरे हाथ से कोई नहीं छुड़ा सकता। व्यवस्थाविवरण 32:39
यीशु मसीह ने कहा - "मैं हूं"
यीशु ने उससे कहा, “मार्ग और सत्य और जीवन मैं ही हूँ; बिना मेरे द्वारा कोई पिता के पास नहीं पहुँच सकता।
यूहन्ना 14:6
इसलिये मैं ने तुम से कहा कि तुम अपने पापों में मरोगे, क्योंकि यदि तुम विश्वास न करोगे कि मैं वही हूँ तो अपने पापों में मरोगे।” यीशु ने उनसे कहा, “मैं तुम से सच सच कहता हूँ, कि पहले इसके कि अब्राहम उत्पन्न हुआ, मैं हूँ।”
यूहन्ना 8:24, 58
7
यहोवा परमेश्वर आदि और अंत हैं।
यहोवा, जो इस्राएल का राजा है, अर्थात् सेनाओं का यहोवा जो उसका छुड़ानेवाला है, वह यों कहता है, “मैं सबसे पहला हूँ, और मैं ही अन्त तक रहूँगा; मुझे छोड़ कोई परमेश्वर है ही नहीं।
यशायाह 44:6
किसने यह काम किया है और आदि से पीढ़ियों को बुलाता आया है? मैं यहोवा, जो सबसे पहला, और अन्त के समय रहूँगा; मैं वही हूँ।
यशायाह 41:4
यीशु मसीह आदि और अंत है।
मैं अल्फा और ओमेगा, पहला और अन्तिम, आदि और अन्त हूँ ।
प्रकाशितवाक्य 22:13
“स्मुरना की कलीसिया के दूत को यह लिख : “जो प्रथम और अन्तिम है, जो मर गया था और अब जीवित हो गया है ,
प्रकाशितवाक्य 2:8
जब मैं ने उसे देखा तो उसके पैरों पर मुर्दा सा गिर पड़ा। उसने मुझ पर अपना दाहिना हाथ रखकर कहा, “मत डर; मैं प्रथम और अन्तिम और जीवता हूँ; प्रकाशितवाक्य 1:17
8
यहोवा चट्टान है।
“यहोवा को छोड़ क्या कोई ईश्वर है? हमारे परमेश्वर को छोड़ क्या और कोई चट्टान है?
2 शमूएल 22:32
“वह चट्टान है, उसका काम खरा है; और उसकी सारी गति न्याय की है। वह सच्चा ईश्वर है, उसमें कुटिलता नहीं, वह धर्मी और सीधा है। व्यवस्थाविवरण 32:4
यीशु मसीह चट्टान है।
और सब ने एक ही आत्मिक जल पीया, क्योंकि वे उस आत्मिक चट्टान से पीते थे जो उनके साथ-साथ चलती थी, और वह चट्टान मसीह था।
1 कुरिन्थियों 10:4
और वह शरणस्थान होगा, परन्तु इस्राएल के दोनों घरानों के लिये ठोकर का पत्थर और ठेस की चट्टान, और यरूशलेम के निवासियों के लिये फन्दा और जाल होगा।
यशायाह 8:14
9
यहोवा उद्धारकर्ता है।
मिस्र देश ही से मैं यहोवा, तेरा परमेश्वर हूँ; तू मुझे छोड़ किसी को परमेश्वर करके न जानना; क्योंकि मेरे सिवाय कोई तेरा उद्धारकर्ता नहीं है।
होशे 13:4
क्योंकि मैं यहोवा तेरा परमेश्वर हूँ, इस्राएल का पवित्र मैं तेरा उद्धारकर्ता हूँ। तेरी छुड़ौती में मैं मिस्र को और तेरे बदले कूश और सबा को देता हूँ।
मैं ही यहोवा हूँ और मुझे छोड़ कोई उद्धारकर्ता नहीं।
यशायाह 43:3, 11
यीशु मसीह उद्धारकर्ता है
उस एकमात्र परमेश्वर हमारे उद्धारकर्ता की महिमा और गौरव और पराक्रम और अधिकार, हमारे प्रभु यीशु मसीह के द्वारा जैसा सनातन काल से है, अब भी हो और युगानुयुग रहे। आमीन।
यहूदा 1:25
किसी दूसरे के द्वारा उद्धार नहीं; क्योंकि स्वर्ग के नीचे मनुष्यों में और कोई दूसरा नाम नहीं दिया गया, जिसके द्वारा हम उद्धार पा सकें।”
प्रेरितों 4:12
कि यदि तू अपने मुँह से यीशु को प्रभु जानकर अंगीकार करे, और अपने मन से विश्वास करे कि परमेश्वर ने उसे मरे हुओं में से जिलाया, तो तू निश्चय उद्धार पाएगा। रोमियों 10:9
ऊपर दिए गए हुए वचनों से यह सिद्ध होता है कि पुराने नियम का यहोवा परमेश्वर ही नए नियम का यीशु मसीह है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें